100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

In Stock

Mela (मेला)

100.00

Clear
Compare
मेला –

भारतवर्ष मेलों का देश है। हर गाँव में, क़स्बे में, शहर में, हर साल कोई-न-कोई जुलूस, तमाशा होता है। इनमें से हर एक किसी-न-किसी घटना, त्यौहार या पर्व से जुड़ा होता है। मेले लगते भी ख़ास जगहों पर हैं। किसी मन्दिर के सामने, बाबा की कुटिया के पास, पीर के मज़ार के चारों ओर या फिर किसी तालाब या नदी के किनारे लेकिन गंगा के किनारे लगने वाले मेलों की बात ही और है। हज़ारों-लाखों गाँववासी बरबस खिंचे चले आते हैं इस नदी के तट पर। क्यों भला? क्या मिलता है गंगा तट पर? ऐसा क्या है गंगा में कि जिसकी वजह से ठण्ड से ठिठुरती औरतें, बच्चे, बूढ़े सभी डुबकी लगाकर नहाते हैं। शायद गंगा में पाप धोने की शक्ति है और पुण्य देने की भी। लेकिन इसे प्रदूषित करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। आख़िर कहाँ तक पाप धोयेगी गंगा! इसी प्रश्न का उत्तर खोजने की कोशिश की गयी है इस उपन्यास में।
अन्तिम पृष्ठ आवरण –
मुशायरा शुरू होने के साथ-ही-साथ मेले में विचरण कर रहे कला और संगीत के प्रेमी भी पण्डाल की ओर चल दिये। रात्रिकाल कार्यक्रमों में रूचि रखनेवाले अन्य लोग नौटंकी, सरकस और डांस-ड्रामा देखने के लिए मेले में मनोरंजन-क्षेत्र में चले गये। गंगा नहाने वाले ग्रामीणों को चूँकि दूसरे दिन सुबह पाँच बजे ही उठना था इसलिए उनमें से भी ज़्यादातर जहाँ जगह मिली, वहाँ सोने की कोशिश करने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड के जवान भी दिन भर की मशक्कत से थक गये थे और सुस्ता रहे थे। फायर ब्रिगेड के जवान सन्तुष्ट थे कि हमेशा की तरह उनकी सेवाओं की आवश्यकता आज भी नहीं पड़ेगी। निश्चित थे और किसी भी मुसीबत से निपटने के लिए आत्मविश्वास से भरे हुए अपनी जगहों पर ऊँघ रहे थे।

 

Author

author

Kishor Kumar Sinha (किशोर कुमार सिन्हा)

publisher

Vani Prakashan

language

Hindi

pages

144

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Management Skills for Successful Agri Entrepreneurs

Original price was: ₹995.00.Current price is: ₹746.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart