100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Sidhi Rekha Ki Parten : Sampoorn Kahaniyan – 1 (1980-1999) (सीधी रेखा की परतें : सम्पूर्ण कहानियाँ भाग – 1 (1980-1999))

Original price was: ₹425.00.Current price is: ₹276.00.

Clear
Compare

“तेजेन्द्र शर्मा उन कथाकारों में से हैं जो विदेश में रहते हुए भी भारतीय जीवन की सच्चाइयों से रू-ब-रू होते रहते हैं और कैंसर, देह की कीमत, एक ही रंग और ढिबरी टाइट जैसी कहानियों से बहुरेखीय यथार्थ का आकलन करते हुए कथा-क्षेत्र में नई पहचान बनाते हैं।

तेजेन्द्र शर्मा की अंतर्वस्तु विविध है तो शिल्प भी। सादगी में आश्चर्य है, वाचालता नहीं। तेजेन्द्र शर्मा ‘लाउड’ नहीं होते। मौन और शब्द का अर्थ समझते हैं। कैंसर तेजेन्द्र शर्मा की अर्थ-बहुल कहानी है। कैंसर के निहितार्थ अनेक हैं। वे कहानी लिख रहे हैं तो हड़बड़ी में नहीं हैं…! रेडिकल मैसेक्टमी। सपाट छाती। अंत में पूनम का प्रश्न है- ‘मेरा पति मेरे कैंसर का इलाज तो दवा से करवाने की कोशिश कर सकता है, मगर जिस कैंसर ने उसे चारों ओर से जकड़ रखा है… क्या उसका भी कोई इलाज है?’ इस कहानी के बीच में एक वाक्य है- ‘रात आने का समय तो तय है। अब की बार डर रहे थे कि रात अपने साथ क्या-क्या लाने वाली है। कितनी लम्बी होगी यह रात। क्या इस रात के बाद का सवेरा देख पाएँगे?’ यह कथन रूपक से अधिक है। लम्बी रात वह कालखंड है जो एक है और अनंत है।

तेजेन्द्र शर्मा की कहानियाँ जीवनधर्मी हैं। वे जीवन के गहरे अंधकार में धँसती हैं और जीवन के लिए एक मूल्यवान सत्य बचा लेती हैं। कहानी तेजेन्द्र शर्मा के लिए समय को समय के पार देखने की प्रेरणा देती है। वे वास्तविकता का छद्म नहीं रचते। आभासी यथार्थ के दौर में वे गझिन सूक्ष्म यथार्थ को व्यक्त करते हैं।

तेजेन्द्र शर्मा की गिनी-चुनी कहानियाँ भी उन्हें महत्त्वपूर्ण कोटि में जगह देने के लिए काफ़ी हैं।फ़िलहाल वे अपने ढंग के अकेले हैं और बग़ैर किसी तरह की पैरवी के एकाधिक बार पढ़े जाने के योग्य हैं।

– परमानंद श्रीवास्तव”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Tejendra Sharma (तेजेन्द्र शर्मा)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

276

Year/Edtion

2009

Subject

Collection of Stories

Contents

N/A

About Athor

"तेजेन्द्र शर्मा

समकालीन कथा साहित्य में एक चर्चित नाम । जन्म 21 अक्टूबर 1952 को पंजाब के शहर जगरांव के रेलवे क्वार्टरों में। दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स), एम. ए. (अंग्रेज़ी)। कम्प्यूटर अप्लिकेशन्स में डिप्लोमा। 1998 से लंदन में प्रवास ।

प्रकाशित कृतियाँ : कहानी संग्रह : काला सागर, ढिबरी टाइट, देह की कीमत, यह क्या हो गया! और बेघर आँखें। कविता एवं ग़ज़ल संकलन : ये घर तुम्हारा है। दूरदर्शन के लिए शांति सीरियल का लेखन। तेजेन्द्र शर्मा की कहानियाँ उर्दू, नेपाली, मराठी, उड़िया, गुजराती एवं अंग्रेज़ी में अनूदित हो चुकी हैं। अंग्रेज़ी में : 1. Black & White (Biography of a Banker), 2. Lord Byron-Don Juan, 3. John Keats-The Two Hyperions.

संपादन : समुद्र पार रचना संसार (21 प्रवासी लेखकों की कहानियों का संकलन)। यहाँ से वहाँ तक (ब्रिटेन के कवियों का कविता संग्रह)।

विशेष : अन्नू कपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्म अभय में अभिनय। बी.बी.सी., आकाशवाणी व दूरदर्शन से कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नाटकों में हिस्सेदारी एवं समाचार वाचन। 1995 में 40 वर्ष से कम उम्र के भारतीय कथाकारों के लिए इंदु शर्मा कथा सम्मान की स्थापना । 2000 में इंग्लैंड में रहने वाले हिन्दी लेखकों को सम्मानित करने के लिए पद्मानंद साहित्य सम्मान की शुरुआत । कथा (यू.के.) के माध्यम से लंदन में कथा गोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन। लंदन में वापसी के माध्यम से कहानी मंचन की शुरुआत की।

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart