100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Samvad Parisamvad (संवाद परिसंवाद)

Original price was: ₹395.00.Current price is: ₹256.00.

Clear
Compare

“हिन्दी अध्येताओं के लिए इस संकलन में 2003 से 2012 तक के संवाद और परिसंवाद संकलित किये गये हैं।

प्रस्तुत पुस्तक का नाम ‘संवाद-परिसंवाद’ इसलिए है क्योंकि इसमें संवाद के अन्तर्गत विभिन्न व्यक्तियों से लेखक की सीधी बातचीत है, लेकिन परिसंवाद में अनेक अन्यों के साथ कुछ प्रश्नों के उत्तर हैं। मैनेजर पाण्डेय की बातचीत या संवाद की दो पुस्तकें ‘मेरे साक्षात्कार’ और ‘मैं भी मुँह में जबान रखता हूँ’ छप चुकी हैं। यह संवाद की तीसरी पुस्तक है। आशा है हिन्दी पाठकों के ज्ञानार्जन में यह पुस्तक सहायक सिद्ध होगी।”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Manager Pandey (मैनेजर पाण्डेय )

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

240

Year/Edtion

2013

Subject

Criticism

Contents

N/A

About Athor

"मैनेजर पाण्डेय –

सुप्रसिद्ध आलोचक मैनेजर पाण्डेय का जन्म 23 सितम्बर, 1941 को बिहार प्रान्त के वर्तमान गोपालगंज जनपद के गाँव 'लोहटी' में हुआ। उनकी आरम्भिक शिक्षा गाँव में तथा उच्च शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हुई, जहाँ से उन्होंने एम.ए. और पीएच. डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं।

पाण्डेय जी गत साढ़े तीन दशकों से हिन्दी आचोलना में सक्रिय हैं। उन्हें गम्भीर और विचारोत्तेजक आलोचनात्मक लेखन के लिए पूरे देश में जाना-पहचाना जाता है। उनकी अब तक प्रकाशित पुस्तकें हैं : शब्द और कर्म, साहित्य और इतिहास-दृष्टि, साहित्य के समाजशास्त्र की भूमिका, भक्ति आन्दोलन और सूरदास का काव्य, अनभै साँचा, आलोचना की सामाजिकता, संकट के बावजूद (अनुवाद, चयन और सम्पादन), देश की बात (सखाराम गणेश देउस्कर की प्रसिद्ध बांग्ला पुस्तक 'देशेर कथा' के हिन्दी अनुवाद की लम्बी भूमिका के साथ प्रस्तुति), मुक्ति की पुकार (सम्पादन), सीवान की कविता (सम्पादन)। पाण्डेय जी के साक्षात्कारों के भी दो संग्रह प्रकाशित हैं : मेरे साक्षात्कार, मैं भी मुँह में जबान रखता हूँ।

आलोचनात्मक लेखन के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित, जिनमें प्रमुख हैं : हिन्दी अकादमी द्वारा दिल्ली का साहित्यकार सम्मान, राष्ट्रीय दिनकर सम्मान, रामचन्द्र शुक्ल शोध संस्थान, वाराणसी का गोकुल चन्द्र शुक्ल पुरस्कार और दक्षिण भारत प्रचार सभा का सुब्रह्मण्य भारती सम्मान।

भारतीय भाषा केन्द्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली-110067 के प्रोफेसर पद से अवकाश प्राप्त ।

सम्पर्क : बी-डी/8ए, डी.डी.ए. फ्लैट्स, मुनिरका, नयी दिल्ली-110067

मोबाइल : 9868511770"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Top
Product has been added to your cart