100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Jyotish Ka Pahla Path (ज्योतिष का पहला पाठ)

100.00

Clear
Compare

“ज्योतिष विद्या की लोकप्रियता सर्वमान्य है। जन-जीवन में इसका महत्त्व कल था आज है और कल भी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र पर अध्ययन, अन्वेषण, मनन तथ चिन्तन की सम्भावनाएँ सदा बनी रहती हैं।

यह विद्या समाज के प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र में हमेशा चर्चा का विषय रहती है, परन्तु इस के विधिवत शिक्षण और अध्ययन की कहीं उचित व्यवस्था नहीं है। उच्च सरकारी संस्थाओं में भी इस शास्त्र को कोई मान्यता प्राप्त नहीं है। ऐसी स्थिति में ज्योतिष के जिज्ञासु पाठकों में इस विद्या का ज्ञान प्रायः अधूरा रह जाता है।

‘ज्योतिषशास्त्र का पहला पाठ’ कृति उन पाठकों के मार्ग-दर्शन के लिए है जो इस शास्त्र में प्रवेश द्वार के आकांक्षी हैं। यहाँ अत्यन्त सरल एवं व्यावहारिक शैली में ज्योतिष के बारे में आरम्भिक ज्ञान दिया गया है। यह रचना कठिन शास्त्रीय शब्दावली से पूर्णतः मुक्त है। अतः सभी वर्गों के पाठकों के लिए सुबोध और पठनीय है।

सुधी लेखक ने यहाँ ज्योतिषशास्त्र, ज्योतिष वेत्ता तथा ग्राहक के बीच की दूरियों को मिटाने का सहज प्रयास किया है। इसलिए यह रचना रोचक भी बन पाई है। इस पुस्तक को पढ़ने के उपरान्त कोई भी पाठक ज्योतिष के राज-मार्ग पर सुगमता से आगे बढ़ सकता है।”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Dr. Gyan Singh Maan (डॉ. ज्ञान सिंह मान)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

128

Year/Edtion

2009

Subject

Astrology

Contents

N/A

About Athor

"डॉ. ज्ञान सिंह मान –

पंजाब सरकार द्वारा 'शिरोमणि हिन्दी साहित्यकार' सम्मान से नवाजे गए डॉ. ज्ञान सिंह मान हिंदी जगत के एक अत्यंत चर्चित, प्रख्यात एवं प्रबुद्ध साहित्यकार तथा वरिष्ठ शिक्षाशास्त्री ! विभिन्न विधाओं में एवं विविध विषयों पर उनकी 48 से अधिक रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। वे गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना के प्रिंसिपल रह चुके हैं।

'मृग-तृष्णा' तथा 'सूना अम्बर' उपन्यासों पर दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार ।

'नानक अर्चन' (काव्य), 'एक रथ छह पहिये' (उपन्यास) तथा 'बैरी मीत समान' (नाटक-लेखन निर्देशन) के लिए चार राज्य पुरस्कार ।

बारह से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों द्वारा अभिनंदित एवं आई.बी.सी. कैम्बेन (इंग्लैंड) द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत डॉ. मान ने अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, फ्रांस, नेपाल आदि देशों के भ्रमण के दौरान भारतीय संस्कृति तथा ज्योतिष आदि विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Intizar Nai Mausam Ka (इंतजार नये मौसम का)

100.00
(0 Reviews)

Kalchakra (कालचक्र)

65.00
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart