| About Athor |
"चिराग़ खण्डेलवाल
चिराग़ ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से परफॉर्मिंग आर्ट्स (थियेटर) में डिज़ाइन और डायरेक्शन में विशेषज्ञता के साथ मास्टर डिग्री ली है। वे दो दशक से भी अधिक समय से थियेटर कर रहे हैं। डॉ. अनुराधा कपूर, राजीव वेलिचेटी, साबिर खान, केरेन लिबमैन और मोहित टाकलकर जैसे ख्यात निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। नाटक-लेखन और शिक्षण के साथ-साथ नाट्य कार्यशालाएँ भी आयोजित की हैं।
‘एक खून सौ बातें’, ‘एक अनसुनी बात’, ‘मिराज मेलोडीज’ और ‘एक अधपका-सा नाटक’ उनके चर्चित नाटक हैं। ‘सेवेन अगेंस्ट थेब्स’, ‘टू द स्टार्स’ और ‘मीरा’ सहित कई नाटकों का हिन्दी में अनुवाद भी किया है।
‘हुंकारो’ नाटक के लिए साथी लेखक अरविन्द सिंह चारण के साथ सर्वश्रेष्ठ ओरीजनल स्क्रिप्ट के ‘मेटा अवार्ड' (2023) से पुरस्कृत किये जा चुके हैं।
फ़िलहाल जयपुर के नाट्य-दल 'उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन' से बतौर लेखक, अभिनेता और प्रबन्धक जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
★★★
अरविन्द सिंह चारण
अरविन्द सिंह चारण का जन्म जोधपुर के पास गाँव छिण्डिया में 2 अगस्त 1995 में हुआ। उन्होंने अपना स्नातक राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर से किया। इस दौरान वे उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन के साथ निरन्तर रंगमंच में कार्यरत रहे। 2017 में उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ही हिन्दी में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। 2015 में उनकी पहली राजस्थानी पुस्तक ‘पाग’ प्रकाशित हुई जिसमें राजस्थान के विषयों के इर्दगिर्द उनका कहानी, संसार दिखता है। पिछले 11 वर्षों से उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन, जयपुर के साथ मिलकर रंगमंच में कार्य कर रहे हैं। उन्हें 2023 में नाटक हुंकारो के लिये उनके साथी लेखक चिराग़ खण्डेलवाल के साथ 'बेस्ट स्क्रिप्ट' के लिए 'महिन्द्रा एक्सीलेंस इन थियेटर अवॉर्ड्स' दिया गया है। उन्होंने मोहित टाकलकर, अजीत सिंह पालावत, इप्शिता चक्रवर्ती के सान्निध्य में रंगमंच को समझने की कोशिश की है।
"
|
Reviews
There are no reviews yet.