100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Ganit Sabke Liye Jyamiti (गणित सबके लिए : ज्यामिति)

130.00175.00

Clear
Compare

“ज्यामिति –
गणित सबके लिए- योजना के अन्तर्गत चार पुस्तकें तैयार की गयी हैं। अंकगणित, बीजगणित ज्यामिति व त्रिकोणमिति।
ये पुस्तकें दो उद्देश्यों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी हैं। पहला स्पर्शज्या क्या है, प्रतिशत कैसे निकालते हैं। वर्ग समीकरण का मूल ज्ञात करने के लिए कौन-से सूत्र हैं आदि सूचनाएँ इसमें जल्द से जल्द मिल सकती हैं। सभी के साथ उदाहरण भी दिये गये हैं। साथ ही किन-किन परिस्थितियों में कौन-सा नियम लागू होगा यह बताया गया है। दूसरा उद्देश्य यह भी रहा है कि पुस्तक सरल रूप में पाठकों को उपलब्ध हो जाये। गणित को एक दुसाध्य विषय माना जाता है। परन्तु यदि इसे पढ़ने की प्रक्रिया क्या हो, साथ ही पुस्तक की शैली क्या हो, यदि लेखक और पाठक ध्यान में रखें तो विषय बेहद सरल है, सुगम्य है।
स्कूली पाठ्य पुस्तक में, विशेषकर यदि वह उच्च कक्षाओं के लिए लिखी गयी है, मुख्य भूमिका विवेचना की होती है, तथ्यपरक सामग्री तर्क के बोझ से दबी रहती है। कम से कम विद्यार्थियों को ऐसा ही लगता है, प्रस्तुत पुस्तक में तथ्यपरक सामग्री की भूमिका मुख्य है। इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें विवेचना का तर्क है ही नहीं। कहीं-कहीं सूत्र की स्थापना का तार्किक आधार भी दर्शाया गया है, पर यह सिर्फ़ विशेष परिस्थितियों में।
पुस्तक के हर भाग में ऐतिहासिक सर्वेक्षण भी दिये गये हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ लेना अत्यन्त लाभदायक है। ये पुस्तक के आवश्यक अंग हैं, इन्हें आत्मसात का ही पुस्तकें आगे पढ़ी जायें तो बेहतर होगा।
इन पुस्तकों को पढ़ते समय कई पाठक उदाहरणों पर विशेष ध्यान देंगे तो निश्चय ही गणित जैसे विषय को रुचिकर बल्कि पहेलियों जैसा सरस पायेंगे। गणित को समझने के लिए पुस्तक में गणित प्रतीक उनकी प्रणाली, लिपि आदि भी दिये गये हैं।
गणित के पठन-पाठन के लिए भारतीय टिप्पणियों के साथ-साथ यूरोपीय प्राचीन और नवीन परम्पराओं का वर्णन भी कोष्ठकों में किया गया है। पाठक उनको ध्यान देकर पढ़ें। इस पुस्तक के अनेको संस्मरण प्रकाशित हुए हैं यह इस पुस्तक की सफलता का प्रतीक है।

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Anuradha K. Ramchandran (अनुराधा के. रामचन्द्रन)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

98

Year/Edtion

2012

Subject

Math

Contents

N/A

About Athor

"अनुराधा के. रामचन्द्रन और वागोवस्की –
अनुराधा के. रामचन्द्रन और वागोवस्की प्रसिद्ध शिक्षाविद् और लेखक हैं। गणित सबके लिए श्रृंखला के अन्तर्गत प्रकाशित सभी चार पुस्तकों के लिए इनका रचनात्मक व शैक्षिक योगदान सराहनीय है।"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Dastak (दस्तक)

Original price was: ₹175.00.Current price is: ₹122.00.
(0 Reviews)

Kuchh Khojte Hue (कुछ खोजते हुए)

Original price was: ₹1,495.00.Current price is: ₹971.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart