100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Chamber Music (चेम्बर म्यूज़िक)

Original price was: ₹225.00.Current price is: ₹146.00.

Clear
Compare

“चेम्बर म्यूज़िक –
लिखना एक काम है, एक क्रिया है। इसे करने वाले लेखक। जीवन की कई क्रियाओं में से एक क्रिया है यह हमारा लिखना। इसलिए सबसे स्वाभाविक तो यही है कि जो लिखे वह लेखक कहलाये बस उतनी ही देरी तक, जब तक वह लिखता है। फिर इस तरह लिखने वाला जीवन की शेष अनगिनत क्रियाओं में ऐसा रम जाये, ऐसा खो जाये कि उसे लेखक की तरह पहचानना कठिन हो जाये।
जयशंकर एक ऐसे ही लेखक हैं। जितनी देर वे लिखते हैं, उतनी देर ही वे लेखक हैं। बाकी समय में वे बस जयशंकर हैं। एक छोटी सी जगह में रहते हैं हैं, साधारण से बैंक में काम करते हैं। उनकी इन कहानियों के पात्र, घटनाएँ ठीक उन्हीं की तरह हमारे भी चारों ओर बिखरी पड़ी हैं। पर हम इन पात्रों और घटनाओं के आर-पार नहीं देख पाते। जयशंकर इनके आर-पार देख सकते हैं और फिर वे इनको अपनी कलम से उठाकर हमारे सामने कुछ इस तरह से रख देते हैं कि लो हम भी इनके आर-पार देखने लग जाते हैं!
मराठी में एक शब्द है-साकव। साकव यानी एक में ऐसा छोटा-सा पुल, जिसे गाँव बिना किसी बाहरी मदद के ख़ुद बना लेता है, अपनी छोटी-सी नदी को पार कर बाकी दुनिया से जुड़े रहने के लिए। जयशंकर उस साकव की तरह हैं जो हमें अपने आसपास की, तेज़ी से कटती और दूर होती जा रही दुनिया से फिर से जोड़ देते हैं। साकव के अलावा वे चाहे जब एक ऐसी सीढ़ी भी बन जाते हैं जो दो पीढ़ियों को जोड़ देती है।
जैसे लिखना है एक क्रिया, वैसे ही पढ़ना भी एक क्रिया है जीवन की अनेक क्रियाओं के बीच। जयशंकर की कहानियाँ पढ़ते हुए हम उतनी ही देरी के लिए पाठक बनते हैं और फिर सचमुच बाकी समय उनके पात्रों की तरह ही अपनी और उनकी दुनिया में खो जाते हैं। – अनुपम मिश्र
गाँधी शान्ति प्रतिष्ठान।

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Jaishankar (जयशंकर)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

131

Year/Edtion

2012

Subject

Collection of Short Stories

Contents

N/A

About Athor

"जयशंकर –
जन्म : 25 दिसम्बर, 1959
शिक्षा : नागपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एम.ए.।
सम्प्रति : भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी।
पिछले पच्चीस बरसों में साक्षात्कार, जनसत्ता, पूर्वग्रह, कथादेश, सहारा समय, संडे आब्जर्वर, ज्ञानोदय, बहुवचन, समास, पुस्तक-वार्ता, कला-वार्ता, सारिका, नवभारत टाइम्स आदि में रचनाएँ प्रकाशित।
किताबें : शोकगीत (1990); लाल दीवारों का मकान (1998); मरुस्थल (1998); बारिश, ईश्वर और मृत्यु (2005) ।
कुछ कहानियों के अंग्रेज़ी, बांग्ला, मलयालम और पोलिश में अनवाद।
पुरस्कार : मरुस्थल के लिए विजय वर्मा कथा सम्मान; बारिश, ईश्वर और मृत्यु के लिए श्रीकान्त वर्मा स्मृति पुरस्कार।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart