100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Baarish Mein Bheegte Bachche (बारिश में भीगते बच्चे)

125.00

Clear
Compare

“रामदरश मिश्र गमले के फूल नहीं, एक खास जमीन में उगे हुए पेड़ हैं, जिनके फूलों की महक लोक-जीवन की लय के साथ-साथ व्यक्ति-जीवन की लय के अन्वेषण में भी है। इनकी कविता का खास स्वभाव यह है कि वह पाठक के साथ-साथ चलते-चलते अन्त में एक विस्मयकारी प्रभाव दे जाती है जबकि शुरू में नहीं लगता है कि एक प्रभाव जमा रही है-दरअसल कविताएँ प्रभाव छोड़ती नहीं चली जातीं बल्कि प्रभावों को जमा करती चली जाती हैं जो अन्त में घनीभूत होकर ठोसावस्था में हृदय और मस्तिष्क पर उभरती हैं जो कविताओं का वैशिष्ट्य है एक घनत्व के रूप में। इसके अतिरिक्त बिम्बधर्मिता, चित्रात्मकता और सुन्दर प्रतीक मिश्रजी की काव्य-प्रतिभा के परिचायक हैं जो पाठकों को धीरे से छू लेते हैं। इनका कारण है कि ये सब अन्य कवियों की तरह ‘पोइटिक’ ज्यादा नहीं बल्कि सहज रूप से काव्य में आये हैं, पूरी स्पष्टता के साथ उतरते हैं मानस पटल पर । दरअसल यह सफलता, अनुभव, संवेदना, विचार एवं भाषा की सामूहिक और संतुलित भागेदारी का प्रयास है इसलिए ऐसा लगता है कि इन कविताओं में न तो कोई खास चीज़ छूट गई है और न अनावश्यक रूप से कुछ जुड़ ही गया है ।

– विमल कुमार
(‘रचनाकार रामदरश मिश्र’ पुस्तक से)”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Ramdarash Mishra (रामदरश मिश्र)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

96

Year/Edtion

2011

Subject

Collection of Poetry

Contents

N/A

About Athor

"रामदरश मिश्र

जन्म : 15 अगस्त, 1924 को डुमरी (गोरखपुर) गाँव में। दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी प्रोफेसर पद से सेवा निवृत्त।

प्रकाशित सर्जनात्मक कृतियाँ :

काव्य संग्रह: पथ के गीत, बैरंग बेनाम चिट्ठियाँ, पक गयी है धूप, कंधे पर सूरज, दिन एक नदी बन गया, जुलूस कहाँ जा रहा है, आग कुछ नहीं बोलती, मेरे प्रिय गीत, बाजार को निकले हैं लोग (ग़ज़ल संग्रह), शब्दसेतु (चुनी हुई कविताएँ), बारिश में भीगते बच्चे और रामदरश मिश्र की प्रतिनिधि कविताएँ।

उपन्यास : पानी के प्राचीर, जल टूटता हुआ, आदिम राग (बीच का सफर), सूखता हुआ तालाब, अपने लोग, रात का सफर, आकाश की छत, बिना दरवाजे का मकान, दूसरा घर, थकी हुई सुबह और बीस बरस।

कहानी संग्रह : खाली घर, एक वह, दिनचर्या, सर्पदंश, वसंत का एक दिन, अपने लिए, इकसठ कहानियाँ, मेरी प्रिय कहानियाँ, चर्चित कहानियाँ।

ललित निबन्ध संग्रह : कितने बजे हैं।

आत्मकथा : सहचर है समय।

यात्रा वृत्त : तना हुआ इन्द्रधनुष, भोर का सपना।

संप्रति : स्वतंत्र लेखन।"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Seed Production in Field and Horticulture Crops : Nucleus And Breeder

Original price was: ₹5,995.00.Current price is: ₹4,496.00.
(0 Reviews)

Soil Salinity and Alkalinity

Original price was: ₹695.00.Current price is: ₹521.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart