100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Ashiyana (आशियाना )

Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹227.00.

Clear
Compare

“आशियाना अपर्णा गोरे का पहला कहानी-संग्रह है। इसमें चौदह कहानियाँ संकलित हैं जिनमें एक नये परिवेश का अनुभव-संसार सृजित है।

संग्रह में ‘पीला गुलाब’ और ‘लिलि का पुष्प’ के रूप में जहाँ स्वप्न और सम्बन्धों का सृजन है, वहीं ‘सूर्योदय’ में सुनहरी किरणों से पवित्र नदियों के संगम-स्थल पर आयोजित कुम्भ मेले के सुन्दर दृश्यों का संयोजन है तो ‘चिर-परिचित’ में भाई-बहन के अटूट रक्षाबन्धन का सावन की इन्द्रधनुषी छटा से श्रृंगार किया गया है। ‘चमकती मछलियाँ’ कहानी श्वेत महल के राजकुमार व्योम की जीवन-रेखा के जलाशय को रोशन करती है तो हरी-भरी वसुन्धरा और करुणामयी गंगा नदी की पावन आस्था और अन्तरंगता की भूमि पर जीवन-प्रेम को एक नयी भाषा में रचती भिन्न भावबोध की कहानी है ‘हरी आँखों वाली लड़की’।

संग्रह की कहानी ‘दीपक’ नायक की ज़िन्दगी में नायिका से जुड़ाव का वह रागात्मक अहसास है जिससे रिश्ते की बुनियाद को तल तो मिलता ही है, फ़लक भी मिलता है। ‘वैदेही के राम’ अपने समय के यथार्थ से टकराती, सुख-दुःख में परिवार को समेटती और अपनी आकांक्षाओं को मूर्त करती सहज ही प्रभावित करने वाली अपने ढंग की कहानी है।

इस संग्रह में आशियाना शीर्षक से दो कहानियाँ हैं। एक में युद्ध की भयावहता को दर्ज किया गया है तो दूसरी में जगमगाते ताल से सुरम्य शहर भोपाल में उस बसेरे की कथा कही गयी है जहाँ परिजन एकत्र शक्ति का द्योतक हैं।

कहने की आवश्यकता नहीं कि लेखिका का यह कहानी-संग्रह अपने पाठ में प्रभावित तो करता ही है, कथ्य से संवाद करते रहने को कहीं ठहर भी जाता है।”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Aparna Gore (अपर्णा गोरे )

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

122

Year/Edtion

2024

Subject

Collection of Stories

Contents

N/A

About Athor

"अपर्णा गोरे –

आपका जन्म 16 जून 1970 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ ।

आपने मध्य प्रदेश के शिवपुरी, भोपाल, बैरसिया एवं खण्डवा के विद्यालयों में प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी बोर्ड की शिक्षा प्राप्त की। भोपाल विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक, रसायनशास्त्र एवं आधार पाठ्यक्रम में स्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी में; सन् 1991 में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल (मध्य प्रदेश) से भौतिकशास्त्र में मास्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्रथम श्रेणी में; वर्ष 2020 में महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के प्रयागराज केन्द्र से हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री प्रथम श्रेणी में तथा हिन्दी, अंग्रेज़ी अनुवाद में डिप्लोमा भी प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया।

आशियाना आपका पहला कहानी-संग्रह है।"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart