| अच्छे दिन – ‘अच्छे दिन’ कहानी संग्रह केशव दुबे का एक यादगार संग्रह है जिसमें मन को कचोटती स्मृतियाँ हैं। पाठक इन कहानियों में अपना जीवन, अपना समाज और अपना प्रतिबिम्ब देखता है। इनकी कहानियों पर आधुनिक समाज का असर तो है ही, साथ ही संस्कार और अन्त:र्निहित दुविधाएँ भी शामिल हैं जो इन्हें पाठकों के साथ बाँधे रखती हैं। |














