डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने उद्योग 4.0 जैसे महत्त्वपूर्ण और समय संगत विषय पर सराहनीय कार्य किया है। चौथी औद्योगिक क्रान्ति हमारे दैनिक जीवन के साथ व्यापारिक प्रणालियों और उद्योगों को बहुत तेज़ी से प्रभावित कर रही है। उद्योग 4.0 की अवधारणा एक तकनीकी नवाचार के रूप में आधुनिक समाज में क्रान्तिकारी भूमिका निभायेगी। यह पुस्तक नवीनतम उद्योग 4.0 की जानकारी का एक उपयोगी सन्दर्भ है तथा पाठकों को सहज रूप से स्मार्ट कारखानों की दुनिया से परिचित कराती है। लेखक ने उद्योग 4.0 की अवधारणा के साथ इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग तथा सम्बन्धित चुनौतियों, समाधानों के साथ वर्तमान परिदृश्य को चित्रित किया है जो छात्रों, शिक्षकों, शोधार्थियों के अलावा आमजन के लिए समान रूप से उपयोगी होगी। डिजिटल क्रान्ति से उभरती हुई सभी प्रौद्योगिकियों जैसे औद्योगिक रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बिग डेटा और ब्लॉकचेन को संकलित कर यह पुस्तक उद्योग 4.0 अनुप्रयोगों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका प्रदान करती है।
| Weight | 0.5 kg |
|---|---|
| Dimensions | 22.59 × 14.34 × 1.82 cm |
| Author | Dr. Sunil Kumar Sharma (डॉ. सुनील कुमार शर्मा) |
| Language | Hindi |
| Publisher | Vani Prakashan |
| Pages | 64 |
| Year/Edtion | 2023 |
| Subject | Self-Help/Business |
| Contents | N/A |
| About Athor | डॉ. सुनील कुमार शर्मा एक लोक सेवक, शोधकर्ता और लेखक हैं। उन्हें भारतीय रेलवे में, रखरखाव प्रबन्धन, संचालन, प्रोक्योरमेंट, सेवा एवं कूटनीतिक प्रबन्धन, पब्लिक सेक्टर गवर्नेस, मानव संसाधन और आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित विभिन्न क्षेत्रों में बीस वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह संगठनात्मक प्रक्रिया डिजाइन और नियन्त्रण एवं तकनीकी उन्नयन में भी शामिल रहे हैं। आपने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं, पुस्तकों और सम्मेलनों में महत्त्वपूर्ण शोधपत्र प्रकाशित किये हैं। आपके शोध रिस्क विश्लेषण और रेसिलिएस प्रबन्धन, उद्योग 4.0, तकनीकी विकास का मानवीकरण, गेम थ्योरी और मिश्रित विधि मॉडलिंग पर केन्द्रित हैं। |














Reviews
There are no reviews yet.