100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Subhvartmaan (शुभवर्तमान)

Original price was: ₹350.00.Current price is: ₹227.00.

Clear
Compare

“शुभवर्तमान –
मराठी के प्रसिद्ध कथाकार भारत सासणे उन लेखकों में नहीं हैं जो एक बनी बनायी लीक पर चलते रहते हैं। सासणे के अनुसार, कभी-कभी पुनरावृत्ति के कारण या आत्मानुकरण के कारण लेखक चक्रवात में फँस सकता है। सजग रह कर ऐसे चक्रवात की शुरुआत को नकारना लेखक की चुनौती है। इस चुनौती का सामना करना आसान नहीं होता। परिणामस्वरूप कुछ लेखक लिखना ही बन्द कर देते हैं तो कुछ वही वही लिखते रहते हैं। भारत सासणे ने अपने लिए तीसरी राह निकाली है। यह राह है सतत प्रयोगशील रहते हुए अभिव्यक्ति की नयी दिशाओं, नयी सम्भावनाओं की तलाश करना। ऐसे ही कुछ रचनात्मक प्रयोगों से उपजी कहानियों का संग्रह है यह ‘शुभवर्तमान’। मराठी में इन कहानियों को बहुत पसन्द किया गया है। अब हिन्दी का पाठक वर्ग भी इनकी नवीनता का स्वाद ले सकेगा।

इन कहानियों का शिल्प एकदम नया और अनोखा है। कभी एक कहानी के साथ दूसरी कहानी भी चलती रहती है, तो कभी जीवन और नाटक एक-दूसरे से गुँथे हुए होते हैं। एकाध जगह पत्र शैली का भी उपयोग किया गया है। लेकिन यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि सासणे के लिए शैली के प्रयोग ही महत्त्वपूर्ण हैं। दरअसल, उनके पास एक नया कथ्य है और इस कथ्य को तीव्रता से प्रस्तुत करने के लिए ही नयी शैली का सन्धान किया गया है। इस कथ्य के केन्द्र में यह आविष्कार है कि “”सत्य की छटाएँ होती हैं। वे अलग-अलग होती हैं…इस कारण एक ही कथन सही नहीं होता, यह शुभवर्तमान मेरी समझ में आ गया है!””

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Bharat Sanse Translated By Damodar Khadse (भारत सासणे, अनुवाद – दामोदर खड्से)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

176

Year/Edtion

2010

Subject

Collection of Short Stories

Contents

N/A

About Athor

"भारत सासणे –
प्रकाशित पुस्तकें :
कथा संग्रह : जॉन और अंजिरी पक्षी, कैंप बाबी का दुःख, लाल फूलों का पेड़, चिरदाह, बेचौन-विस्तीर्ण रात, अनर्थ, रात क्षितिज पर रात, जीवन की छोटी कहानी।
उपन्यास : जंगल की लम्बी यात्रा, दूर वहाँ दूर तब, सर्प, राही के सपनों का खुलना, दो मित्र।
नाटक : मरण रंग, नैनं दहति पावकः, आतंक, टुनटुन मेंढक की यात्रा।
अनुवाद : दंतकथा।
सम्मान : उत्कृष्ट साहित्य के लिए महाराष्ट्र राज्य पुरस्कार से सात बार सम्मानित, साथ ही नाटकों के लिए पुरस्कृत, ‘सूर्योदय' फिल्म के लिए सर्वोत्कृष्ट कथा के लिए प्रथम पुरस्कार।

अनुवादक – दामोदर खड़से –
प्रकाशित कृतियाँ : दो उपन्यास, पाँच कहानी संग्रह, दो संस्मरणात्मक ग्रन्थ, पाँच कविता संग्रह, चार राजभाषा विषयक पुस्तकें प्रकाशित।
अनूदित कृतियाँ : पन्द्रह पुस्तकें मराठी से और एक पुस्तक अंग्रेज़ी से अनूदित एवं प्रकाशित।
सम्मान : महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश की साहित्य अकादमियों और केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, भारत सरकार सहित कई संस्थानों द्वारा सम्मानित।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Innovations in Horticultural Sciences

Original price was: ₹6,500.00.Current price is: ₹4,875.00.
(0 Reviews)

IPR: Drafting,Interpretation of Patent Specifications and Claims

Original price was: ₹2,995.00.Current price is: ₹2,246.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart