| श्री चिन्मय काव्य – ‘श्री चिन्मय काव्य’ पुस्तक का यह द्वितीय संस्करण है। इस संस्करण की विषय वस्तु वही है जो प्रथम संस्करण की थी, अर्थात् योगी, रहस्यवादी दार्शनिक कवि श्री चिन्मय की चुनी हुई आध्यात्मिक स्वरूप की अंग्रेज़ी कविताएँ और डॉ. पी. जयरामन द्वारा किया गया उन कविताओं का हिन्दी रूपान्तर, ‘दो शब्द’ शीर्षक के अधीन दी गयी भूमिका, स्व. श्री सु. रामकृष्णन की प्रस्तावना और स्व. डॉ. कुँवर चन्द्रप्रकाश सिंह का श्री चिन्मय काव्य परिचय। इस संस्करण में कवि श्री चिन्मय और डॉ. जयरामन का संक्षिप्त परिचय संशोधित एवं अद्यतन कर प्रस्तुत किया गया है। इन शब्दों के साथ हम श्री चिन्मय काव्य के इस द्विभाषिक (अंग्रेज़ी-हिन्दी) संस्करण को शान्ति-प्रिय आध्यात्मिक काव्य-रसिकों की सेवा में पेश करते हैं। हम आशा करते हैं कि पाठक इस संस्करण का स्वागत करेंगे और श्री चिन्मय जी की विश्व शान्ति की तेजोमय दृष्टि इन कविताओं के हर पाठक के अन्तःस्थल को उज्ज्वल करेगी। योगी कवि श्री चिन्मय जी आज हमारे बीच नहीं रहे पर हमें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि उनकी अमर आत्मा मानव मात्र के लिए इन कविताओं के द्वारा ज्योतिर्मय पथ प्रदर्शक सिद्ध होगी। |
10 in stock
Sri Chinmoy Kavya (श्री चिन्मय काव्य)
Original price was: ₹795.00.₹516.00Current price is: ₹516.00.
| Weight | 0.5 kg |
|---|---|
| Dimensions | 22.59 × 14.34 × 1.82 cm |
| Author | Sri Chinmay Hindi Translation Dr. P. Jayaraman (श्री चिन्मय, हिन्दी अनुवाद – पी. जयरामन) |
| Language | Hindi/English |
| Publisher | Vani Prakashan |
| Pages | 426 |
| Year/Edtion | 2015 |
| Subject | Poems |
| Contents | N/A |
| About Athor | "श्री चिन्मय – |
















Reviews
There are no reviews yet.