100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Ram Darash Mishr Ki Srijan Yatra (रामदरश मिश्र की सृजन यात्रा)

Original price was: ₹225.00.Current price is: ₹146.00.

Clear
Compare

“रामदरश मिश्र की सृजन-यात्रा –
‘रामदरश मिश्र की सृजन-यात्रा’ के लेखक डॉ. महावीर सिंह चौहान प्रगतिशील दृष्टि के प्रखर समीक्षक हैं। इनकी प्रगतिशील दृष्टि किसी भी रचना के केन्द्र में स्थित मानवीय या अमानवीय सरोकारों को बहुत गहराई से पहचान लेती है और उसके आस-पास बुने गये संवेदनालोक तथा संरचना का प्रभावशाली आकलन करती है। उनकी प्रगतिशीलता गहरी साहित्यिक समझ से अनुशासित है। रामदरश मिश्र उनके प्रिय लेखकों में से है क्योंकि उनके साहित्य में वे बुनियादी तौर पर प्रगतिशील मानवीय दृष्टि की उपस्थिति तो पाते ही हैं, लोक जीवन के विस्तार और घनत्व में निर्मित संवेदना का वैविध्य और गहनता भी पाते हैं, साथ ही उन्हें उनकी संरचना में अद्भुत सहजता और खुलापन दिखाई पड़ता है। ईमानदार और समझदार समीक्षक जहाँ अपनी पसन्द का रचनाकार पा लेता है, वहाँ उसकी समीक्षा में गहरी प्रभविष्णुता आ जाती है, प्रस्तुत कृति इसका उदाहरण है। रामदरश मिश्र ने कई विधाओं में मूल्यवान लेखन किया है। डॉ. महावीर सिंह चौहान ने इस पुस्तक में उनकी बहुआयामी सृजन-यात्रा की बड़े मन से यात्रा की है। उनकी सारी रचनाओं से अपने-अपने रंग की पहचान करते हुए, उनकी मूलभूत चेतना और दृष्टि से एक लय का सन्धान किया है।

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Dr. Mahavir Singh Chauhan (डॉ. महावीर सिंह चौहान)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

157

Year/Edtion

2009

Subject

Linguistic

Contents

N/A

About Athor

"डॉ. महावीर सिंह चौहान –
जन्म : 1937 ई.।
स्थान : फ़र्रुखाबाद का एक छोटा-सा गाँव पट्टीया छेदा सिंह।
शिक्षा : एम.ए., पीएच.डी.।
प्रखर आलोचक और कवि।
लेखन : नयी कविता की प्रबन्ध चेतना
दयाराम और उसकी हिन्दी कविता संक्षिप्त दयाराम सतसई कवि रामदरश मिश्र (सम्पादन)।
अनुवाद : उमाशंकर जोशी की रचना महाप्रस्थान। गुजराती की अनेक कविताओं, कहानियों आदि का हिन्दी में अनुवाद।
विविध पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी और गुजराती की साहित्यिक प्रवृत्तियों पर 50 से अधिक शोध व समीक्षापरक लेखों का प्रकाशन, "

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Innovations in Horticultural Sciences

Original price was: ₹6,500.00.Current price is: ₹4,875.00.
(0 Reviews)

IPR: Drafting,Interpretation of Patent Specifications and Claims

Original price was: ₹2,995.00.Current price is: ₹2,246.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart