100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Pooja Ki Pothi (पूजा की पोथी)

Original price was: ₹395.00.Current price is: ₹256.00.

Clear
Compare

“तमाम आधुनिकता के बावजूद हर कहीं जनसाधारण में कर्मकाण्ड के प्रति आस्था घटने के बजाय उल्टे कुछ बढ़ती चली जा रही है। इसके चलते एक विचित्र-सी स्थिति प्रस्तुत हुई है। जहाँ एक ओर कर्मकाण्ड जानने वाले तेजी से कम होते चले जा रहे हैं और पूजा-पाठ करानेवाले ब्राह्मणों के घरों तक में नयी पीढ़ी में कर्मकाण्ड के संस्कार नहीं पड़ रहे हैं, वहाँ दूसरी ओर कुछ पूजा-पाठ भी कर-करा लेने की ललक कुछ वैसे ही बढ़ रही है जैसे कुछ ‘योगा’ या ‘रेकी’ कर लेने की। नई पीढ़ी के इस तरह के लोग स्वयं पूजा करना जानते नहीं । उन्हें पूजा कराने वाले पण्डित भी बड़ी मुश्किल से मिल पाते हैं और मिलते भी हैं तो बहुधा वे ऐसे होते हैं जो कुछ भी उल्टी-सीधी पूजा कराकर तगड़ी दक्षिणा वसूल कर लेते हैं। पूजा करवाने वाले यजमान को कर्मकाण्ड का ककहरा भी नहीं मालूम होता इसलिए वह अज्ञानी पण्डित को टोक भी नहीं सकता।

पूजा करने-कराने की बढ़ती हुई इच्छा, ठीक से पूजा करा सकने वालों का अभाव और स्वयं पूजा न कर सकने की यह असमर्थता भारत के बड़े शहरों और कस्बों के नागरिक तथा विदेश में बसे भारतीय इधर बहुत तीव्रता से अनुभव करते रहे हैं। दैनिक और वार्षिक पूजाएँ करने की इच्छुक इस नई पीढ़ी के लिए बाजार में ऐसी कोई पुस्तक भी उपलब्ध नहीं है जिसमें पूजा करने की विधि और पूजा में आनेवाले प्रमुख श्लोकों के अर्थ समझा दिये गये हों। पाठकों की इसी आवश्यकता की पूर्ति करेगी पूजा की पोथी।”

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Pooran Chandra Joshi (पूरन चन्द्र जोशी)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

240

Year/Edtion

2011

Subject

Culture

Contents

N/A

About Athor

"पूरनचंद जोशी का जन्म 5 सितम्बर, 1921 को गल्ली अल्मोड़ा के एक कर्मकांडी और साहित्य अनुरागी परिवार में हुआ। माँ का देहांत बचपन में ही हो जाने के कारण उनके लालन, पालन की पूरी जिम्मेदारी इनके पिता कृपाल दत्त जोशी पर आ गयी, जो शिक्षा विभाग में डिप्टी इंस्पेक्टर होने के साथ-साथ ज्योतिष और कर्मकांड के ज्ञाता तथा अच्छे लेखक भी थे। जोशी जी का शुरू से साहित्य, कला व संस्कृति के प्रति गहन अनुराग रहा। आरंभ में आपने कुछ अच्छे ललित निबंध भी लिखे थे। इस उम्र में भी वह सभी संगीत सभाओं और कला प्रदर्शनियों में पहुँच ही जाते हैं। उत्तर प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद सम्प्रति दिल्ली में निवास ।

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Seed Production in Field and Horticulture Crops : Nucleus And Breeder

Original price was: ₹5,995.00.Current price is: ₹4,496.00.
(0 Reviews)

Soil Salinity and Alkalinity

Original price was: ₹695.00.Current price is: ₹521.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart