100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Ek Aisi Duniya Ki Talash Mein (एक ऐसी दुनिया की तलाश में )

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.

Clear
<span class="ts-tooltip button-tooltip" data-title="Add to compare">Compare</span>

“एक ऐसी दुनिया की तलाश में –
हिन्दी की नयी रचनाशीलता के एक प्रतिनिधि श्री अरुण शीतांश का यह कविता संग्रह ‘एक ऐसी दुनिया की तलाश में’ सम्पन्न उद्यम है, जहाँ ‘साधों के नये-नये अंकुर उगेंगे। अरुण शीतांश का यह पहला कविता संग्रह नैसर्गिक प्रतिभा, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं भविष्य के स्वप्नों का जीवन्त प्रकाश है। अपने बचपन की मृदुल स्मृतियों से लेकर अभी के ‘खूनी’ समय तक के गहरे निशान यहाँ मिलते हैं। सितुहा, सिंघा, दउरी, अहरा, मचान, आलता जैसे अनेक उपकरणों-प्रसंगों के माध्यम से शीतांश ने उन दिनों को, उस निरन्तर ओझल हो रहे समय को पकड़ने की कोशिश की है जो दिन सबसे अच्छे थे। इस क्रम में कवि ने अनेक नये शब्दों का व्यवहार किया है जो भाषा के प्रति उसकी सजगता को तो दर्शाता ही है, साथ ही साथ जो स्वयं समकालीन कविता के शब्द-भंडार में उल्लेखनीय अंशदान भी है। ‘माँ’ और ‘रात’ इन कविताओं के दो महत्त्वपूर्ण सम्बल हैं। कई बार तो कोई कविता विस्मयकारी तरीक़े से अपना प्रभाव छोड़ती है, जैसे- ‘साँवली रात’ जिसका रोमान और लिरिकल संवेग स्वयं शीतांश की कविताओं में भी अन्यत्र दुर्लभ है। यह सही है कि हर बार कवि को ऐसी ही सफलता नहीं मिलती। फिर भी ऐसी कविताओं में भी जहाँ सीधे तथ्यों को आधार बनाया गया है, जैसे- ‘बाथे नरसंहार’ या ‘कैदी के लिए’ सरीखी कविताओं में, वहाँ भी कविता की निजी शक्ति प्रायः खण्डित नहीं होती क्योंकि वहाँ जीवन तथ्य स्वयं सहारा हैं, ‘जीवन इतना भरपूर’। सामाजिक विषमता, राजनीतिक भ्रष्टाचार एवं सांस्कृतिक पतन पर कवि का दुर्दम प्रहार आश्वस्त करता है कि बराबरी और न्याय के आदर्श अभी समाप्त नहीं हुए हैं।
अरुण शीतांश का यह संग्रह सुधी पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा और इसकी अपूर्व कविताएँ काव्य प्रेमियों को नयी सम्पन्नता देंगी, ऐसी कामना है। -अरुण कमल

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Arun Sheetansh (अरुण शीतांश)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

144

Year/Edtion

2011

Subject

Collection of Poem

Contents

N/A

About Athor

"अरुण शीतांश –
नाम : अरुण शीतांश (श्रीकृष्ण कुमार द्विवेदी)
जन्म : 02 नवम्बर, 1972 को ज़िलान्तर्गत, विष्णुपुरा गाँव में।
शिक्षा : एम.ए. (भूगोल), बी.लिब. साइंस, एल.एल.बी., पीएच.डी.
प्रकाशन : विभिन्न स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित, आलोचनात्मक आलेख भी प्रकाशित।
'एक ऐसी दुनिया की तलाश में' (पहला
कविता संग्रह)। अंग्रेज़ी, स्पेनिश, ओड़िया, पंजाबी और बांग्ला में कविताएँ अनूदित।
'देशज' पत्रिका यादक।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

1857 A Friend In Need 1887 Friendship Forgotten by William Digby

Price range: ₹300.00 through ₹400.00
(0 Reviews)
47,53,romn 4,5,6, 37, 82

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

A Colour Handbook on Fundamentals of Entomology

Original price was: ₹3,995.00.Current price is: ₹2,996.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart

Select at least 2 products
to compare