100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Apna Wala School (अपना वाला स्कूल)

Original price was: ₹325.00.Current price is: ₹211.00.

Clear
Compare
अपना वाला स्कूल  –
‘अपना वाला स्कूल’ एक कहानी संग्रह है जिसकी कहानियाँ स्तरीय पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न समयों पर प्रकाशित और प्रशंसित होती रही हैं।
इस संग्रह की सहज-सरल भाषा तथा सांकेतिक शैली पाठक को बाँधती है और कथ्य किसी ऐसे अनुभव को उद्घाटित करता है, जो सामान्य जीवन का अंग होते हुए भी अनुभूति तथा अभिव्यक्ति की तीव्रता के कारण असाधारण बन जाता है। इस प्रक्रिया के चलते कहानीकार ने एक से एक अद्भुत पात्रों की सृष्टि की है। ‘तीन शब्द’ की दीपा हो या फिर ‘वे लिफ़ाफ़े’ की अलका, वे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में मिलने वाली साधारण महिलाएँ हैं लेकिन लेखिका की संवेदना उन्हें ऐसी गरिमा प्रदान करती है कि पाठक उनके साथ एक आत्मीय रिश्ते में बँध जाता है और उसे उनका दुःख-सुख अपना दुःख-सुख लगने लगता है।
मध्यमवर्गीय दाम्पत्य जीवन पर कहानीकार की गहरी पकड़ है और उस जीवन के बहुत ही सलोने चित्र उनकी कहानियों में उभरे हैं। उनकी कहानियों का व्यंग्य भी कटु नहीं, मधुर है। वह खरोंचता नहीं, गुदगुदाता है और स्थायी प्रभाव छोड़ जाता है।

 

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Sarita Bambha (सरिता बाम्भा)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

176

Year/Edtion

2016

Subject

Collection of Story

Contents

N/A

About Athor

"सरिता बाम्भा
लेखिका का जन्म पंजाबी परिवार में बिहार के संथाल परगना ज़िले के राजमहल नामक शहर में हुआ।

शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण दुमका नामक शहर में हुआ। पंजाबी पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ बंगाल-बिहार के सांस्कृतिक सम्मिश्रण की सुगन्धमय संवेदनशीलता इन रचनाओं में सर्वत्र मिलती है।
संगीत एवं साहित्य में इनकी विशेष रुचि बचपन से ही रही है और इन दोनों विधाओं में एक गहरा सम्बन्ध इन्हें निरन्तर महसूस होता रहा है। पर कुछ कारणों से एम.ए. इतिहास में किया और बोकारो इस्पात नगर (बिहार) के उच्चविद्यालय में सन् 70 से सन् 88 तक अध्यापन कार्य करने के पश्चात् स्वैच्छिक अवकाश ग्रहण कर स्वतन्त्र लेखन प्रारम्भ किया।

प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में इनकी दर्जनों रचनाएँ प्रकाशित-प्रशंसित हुई हैं और आकाशवाणी से प्रसारित भी।"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Crop Physiology: A Terminology Book

Original price was: ₹495.00.Current price is: ₹371.00.
(0 Reviews)

Diseases and Pests of Fibre Crops: Identification, Treatment and Management

Original price was: ₹4,995.00.Current price is: ₹3,746.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart