100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Andhayug Paath Aur Pradarshan (अंधायुग पाठ और प्रदर्शन )

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹260.00.

Clear
<span class="ts-tooltip button-tooltip" data-title="Add to compare">Compare</span>

“अंधायुग : पाठ और प्रदर्शन –
अंधायुग आधुनिक भारतीय साहित्य की एक ऐसी जीवन्त और महत्त्वपूर्ण कृति है जिसने हिन्दी नाटक एवं रंगकर्म को हल्के मनोरंजन तथा सतही नाटकों के स्तर से ऊपर उठाकर उसे गहन, गम्भीर, सार्थक, आधुनिक और जटिल संश्लिष्ट जीवन अनुभवों के प्रभावपूर्ण अभिव्यक्ति माध्यम के रूप में प्रतिष्ठित किया है। यह सत्यदेव दुबे, इब्राहिम अल्काज़ी, मोहन महर्षि, एम. के. रैना, रतन थियम और रामगोपाल बजाज जैसे प्रतिभा सम्पन्न निर्देशकों की कल्पनाशीलता तथा इस रचना में निहित अपरिमित रंग-सम्भावनाओं का ही परिणाम है कि अब तक यह काव्य-नाटक प्रायः सभी रचनाशील भारतीय निर्देशकों तथा अभिनेताओं द्वारा विविध भाषाओं और नाट्य-शैलियों में अभिमंचित होकर इस देश की बहुरूपी रंग-सम्पदा एवं प्रयोगधर्मिता को रेखांकित करनेवाला एकमात्र उल्लेखनीय नाटक बना हुआ है।
अंधायुग ने कविता और नाटक तथा पौराणिकता और आधुनिकता को सृजनात्मकता के एक ऐसे बिन्दु पर समन्वित किया है, जहाँ से मानव-जीवन और नियति से जुड़े शाश्वत प्रश्न अतीत, वर्तमान और भविष्य के तीनों कालायामों में एकसाथ बड़ी तीव्रता से उद्घाटित हो गये हैं।
गहन अध्ययन, सूक्ष्म अन्तर्दृष्टि और अथक परिश्रम से लिखी गयी यह पुस्तक विशुद्ध नाट्य-कृति के रूप में अंधायुग का गम्भीर अध्ययन करने के साथ-साथ उसकी रंगमंचीय उपलब्धियों का गहन विवेचन भी करती है। ‘अंधायुग’ के बहुअर्थगर्भी नाट्य-पाठ के अतिरिक्त इसमें पहली बार पिछले पैंतीस वर्षों में प्रस्तुत इस नाटक के लगभग सभी देशव्यापी एवं बहुभाषी उल्लेखनीय प्रदर्शनों का प्रामाणिक लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया है।
अध्ययनशील रंगकर्मियों, जागरूक नाट्य-अनुसन्धाताओं और प्रबुद्ध अध्यापकों छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी पुस्तक। एक पठनीय एवं दस्तावेज़ी महत्त्व की संग्रहणीय पुस्तक।

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Jaydev Taneja (जयदेव तनेजा)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

187

Year/Edtion

2009

Subject

Criticism

Contents

N/A

About Athor

"जयदेव तनेजा –
जन्म : 15.3.1943 ओकाड़ा (अब पाकिस्तान)।
शिक्षा : पीएच.डी. (दिल्ली विश्वविद्यालय)।
प्रकाशन : आधुनिक हिन्दी/भारतीय नाटक और आलोचनात्मक पुस्तकें एवं बहुसंख्य लेख।
सम्पादन : 'राकेश और परिवेश : पत्रों में का 'सम्पादन तथा अन्तर्देशीय नाट्य-पाक्षिक 'अभिनय' का सह-सम्पादन।
पुरस्कार : 'हिन्दी अकादेमी' पुरस्कृत और 'दिल्ली नाट्य संघ' द्वारा सम्मानित।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

1857 A Friend In Need 1887 Friendship Forgotten by William Digby

Price range: ₹300.00 through ₹400.00
(0 Reviews)
47,53,romn 4,5,6, 37, 82

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

A Colour Handbook on Fundamentals of Entomology

Original price was: ₹3,995.00.Current price is: ₹2,996.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart

Select at least 2 products
to compare