100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Sundar Log Aur Anya Kavitayen (सुन्दर लोग और अन्य कविताएँ)

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹195.00.

Clear
<span class="ts-tooltip button-tooltip" data-title="Add to compare">Compare</span>
SKU:N/A

“सुन्दर लोग और अन्य कविताएँ –
कविता और विचार के अन्तरसम्बन्धों पर चर्चा करते हुए अक्सर इस बात की अनदेखी की जाती रही है कि कविता किसी विचार की संवेदनात्मक अभिव्यक्ति अथवा स्थिति का संवेदनात्मक वर्णन नहीं बल्कि अपने में एक चिन्तन-विधि है- हाइडेगर से शब्द लेकर कहें तो एक प्रकार की ‘मेडिटेटिव थिंकिंग’। इसीलिए कविता में विचार करना और कविता का विचार करना फ़र्क बात है। कविता और समय के अन्तरसम्बन्धों को लेकर भी यही कहा जा सकता है कि जो कविता अपने को इतिहास की सेवा में उपस्थित नहीं करती बल्कि आक्टोवियो पॉज के इस कथन का सदैव स्मरण करती रहती है कि प्रत्येक कविता ‘कविता के लाभ के लिए कविता और इतिहास के सामंजस्य का प्रयास है, वही इतिहास के लिए भी वास्तविक अर्थों में प्रासंगिक होने की सार्थकता अर्जित कर पाती है।
यह तो नहीं कहा जा सकता कि लाल्टू का कवि कविता में विचार करने से हमेशा ही पूरी तरह गुरेज करता है, लेकिन अधिकांशतः उनकी कविता एक स्वायत्त चिन्तन-प्रक्रिया होने की अपनी हैसियत अर्जित करने की ओर उन्मुख दिखाई पड़ती है और इसी के चलते वह इतिहास को निचोड़ कर न केवल यह जान पाती है कि ‘दुःख किसी भी भाषा में दुनिया का सबसे गन्दा शब्द है, बल्कि ख़ुदकुशी करती लड़कियों में भी ‘जीने की उम्मीद’ तथा जिसका इन्तजार है – उसके ‘सभ्यता की धक्कमपेल में फँसे होने’ का अहसास भी कर पाती हैं।

यह अहसास वही कविता कर पाती है, जो अपना रास्ता अर्थात अपनी काव्य-विधि और मुहावरा अर्जित करने की और उन्मुख हो। लाल्टू का कवि जाने-अनजाने इसी रास्ते पर चलता दिखाई देता है जो इस बात का आश्वासन भी है कि इस रास्ते पर वह जो कुछ पायेगा, उससे उसके हर पाठक को भी वह मिल सकेगा, जिसकी अपेक्षा से वह कविता की तरफ जाता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि हिन्दी कविता के सुधी पाठक लाल्टू की इन कविताओं की और बार-बार लौटेंगे।
-नन्द किशोर आचार्य

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Laltu (लाल्टू)

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

140

Year/Edtion

2014

Subject

Poetry

Contents

N/A

About Athor

"लाल्टू –
जन्म : 10 दिसम्बर, 1957।
शिक्षा : पीएच.डी. (रसायन शास्त्र), प्रिंस्टन विश्वविद्यालय, यू.एस.ए.। एम.एससी. (रसायन शास्त्र), आई.आई.टी., कानपुर बी.एससी. (रसायन में आनर्स), कलकत्ता वि.विद्यालय, प्रेसीडेंसी कालेज।
कविता संग्रह : एक झील थी बर्फ़ की; डायरी में तेईस अक्तूबर, लोग ही चुनेंगे रंग।
कहानी संग्रह : घुघनी
बाल साहित्य : भैया ज़िन्दाबाद (बाल कविताएँ)
बांग्ला से अनूदित : अगड़म बगड़म (आबोल ताबोल); ह य व र
ल, गोपी गवैया बाधा बजैया।
अंग्रेज़ी से अनूदित : लोग उड़ेंगे; नकलू नडलू बुरे फँसे
नवसाक्षरों के लिए :
कविता संग्रह : देश बड़ा कब होता है
नाटक : भाप ताप और आप

अनुवाद : हावर्ड जिन की पुस्तक 'A People's History of the United States' के बारह अध्यायों का अनुवाद प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित।
पत्रकारिता : हिन्दी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में कई अख़बारों और पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर सौ से अधिक आलेख और पुस्तक समीक्षाएँ प्रकाशित।
पचास शोध पत्र अन्तरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

1857 A Friend In Need 1887 Friendship Forgotten by William Digby

Price range: ₹300.00 through ₹400.00
(0 Reviews)
47,53,romn 4,5,6, 37, 82

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

A Colour Handbook on Fundamentals of Entomology

Original price was: ₹3,995.00.Current price is: ₹2,996.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart

Select at least 2 products
to compare