100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Satah se Uthate Muktibodh (सतह से उठते मुक्तिबोध )

47,53,romn 4,5,6, 37, 82

Original price was: ₹695.00.Current price is: ₹452.00.

Clear
Compare

“मुक्तिबोध की विलक्षणता
अपनी बेबाक टिप्पणी और समकालीन साहित्यिक विमर्श को तरजीह देने वाले सुप्रसिद्ध कवि एवं आलोचक अरुण शीतांश के सम्पादन में प्रकाशित यह पुस्तक आज के सर्वाधिक चर्चित, विश्लेषित कवि गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ की रचनात्मकता, वैचारिकी, शिल्पगत विशेषताओं की सम्यक मीमांसा है। अरुण शीतांश की फ़ितरत है, किसी रचनाकार को डूब कर पकड़ने की। यूँ तो मुक्तिबोध पर अनेक शोधपूर्ण पुस्तकें, समीक्षाएँ प्रकाशित होती रही हैं, किन्तु प्रस्तुत पुस्तक पहले की अवधारणाओं, उन्हें समझने के पूर्व के निकष से कुछ अलग और विशिष्ट प्रतीत होगी। यहाँ एक नयी दृष्टि, नये चिन्तन के साथ उनको जानने, देखने, समझने और विश्लेषित करने की सार्थक पहल दिखती है। सच तो यह है कि जैसे-जैसे समय बीतता जायेगा, मुक्तिबोध की प्रासंगिकता बढ़ती जायेगी, उनके विचारों की रौशनी में हम परत-दर-परत उन्हें उकेरते हुए उन तक पहुँचते जायेंगे।
अरुण शीतांश का मानना है कि हम अब तक ‘अँधेरे में’ हैं, क्योंकि मुक्तिबोध स्वयं ही अभी ‘अँधेरे में’ हैं। जब तक आम पाठक उन तक पहुँचकर उनसे संवाद स्थापित नहीं कर पाते, जब तक व्यवस्था-जनित यथास्थितिवादिता, असंगतियों, छद्म मानवीय उपक्रमों से मुठभेड़ करतीं उनकी कविताओं में गहरे तक उतरते नहीं, तब तक मुक्तिबोध हमें बेचैन करते रहेंगे और इसके बाद भी उनके समय की पीड़ा में घुला उनका प्रतिरोधी स्वर काल-पुत्र की तरह शब्द और समय की क्रान्ति के लिए हमें ललकारता रहेगा। मुक्तिबोध की इसी विलक्षणता तथा उनकी रचनात्मकता के मर्म को पकड़ने में लेखकों ने श्लाघनीय प्रयास किया है और एक लम्बी अवधि के भगीरथ प्रयत्न का परिणाम दिया है इसके सम्पादक अरुण शीतांश ने। अनेक ख्यातिलब्ध, अन्वेषी साहित्यकारों से आग्रहपूर्वक आलेख तैयार कराये हैं, तो कुछ आख्यानों को विभिन्न पत्रिकाओं से चयनित किया है।
बहुत संजीदगी और संचेतना के साथ सम्पादित यह पुस्तक मुक्तिबोध को अँधेरे में भी देख, समझ पाने की दृष्टि प्रदान करेगी, ऐसा मुझे विश्वास है। और इस प्रस्तुति के लिए सम्पादक अरुण शीतांश धन्यवाद के अधिकारी हैं. वैसे—‘अभी कुछ और उनको जानना है मुक्तिबोध फिर-फिर आँकना है’।
—कुमार नयन

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Edited by Arun Sheetansh, Mridula Singh (सम्पादक : अरुण शीतांश, मृदुला सिंह )

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

222

Year/Edtion

2025

Subject

Criticism

Contents

N/A

About Author

"अरुण शीतांश का जन्म 02 नवम्बर, 1972 को अरवल जिले के विष्णुपुरा गाँव में हुआ।
शिक्षा : एम.ए. (भूगोल व हिन्दी), एम.लिब. साइंस, एल.एल.बी., पीएच.डी.।
प्रकाशित रचनाएँ : कविता-संग्रह : एक ऐसी दुनिया की तलाश में, एक अनागरिक का दुःख, हर मिनट एक घटना है, पत्थरबाज़, समकाल की आवाज़ (पचास चयनित कविताएँ); आलोचना : शब्द साक्षी हैं, सदी की चौखट पर कविता; सम्पादन : पंचदीप, युवा कविता का जनतन्त्र, बादल का वस्त्र, विकल्प है कविता, लोक सत्ता के प्रहरी, जहाँ कोई कबीर ज़िन्दा है, सतह से उठते मुक्तिबोध।
सम्मान : ‘शिवपूजन सहाय सम्मान', 'युवा शिखर साहित्य सम्मान', 'कुमार नयन स्मृति सम्मान'-2022।
पत्रिका : ‘देशज' नामक पत्रिका का सम्पादन।
सम्प्रति : शिक्षण संस्थान में कार्यरत।

★★★

मृदुला सिंह
प्रकाशन : महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं यथा, ‘हंस’, ‘वागर्थ’, 'मधुमती' आदि में कविताओं, कहानियों और लेखों का नियमित प्रकाशन। मराठी और अंग्रेज़ी भाषा में कविताओं का अनुवाद।
प्रकाशित पुस्तकें : सामाजिक संचेतना के विकास में हिन्दी पत्रकारिता का योगदान (सम्पादन), तरी हरि ना ना (छत्तीसगढ़ महिला कथाकारों की कहानियाँ), मोहन राकेश के चरित्रों का मनोविज्ञान (पुस्तक), पोखर भर दुःख (कविता-संग्रह) 2021 में
प्रकाशित, सतह से उठते मुक्तिबोध (सम्पादन)।
आकाशवाणी अम्बिकापुर से वार्ताएँ और साक्षात्कार का प्रसारण। रायपुर दूरदर्शन से कविता पाठ का प्रसारण। साहित्य अकादमी, पहल, प्रलेस… आदि महत्त्वपूर्ण मंचों से कविता पाठ।

"

Age Group

N/A

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Innovations in Horticultural Sciences

Original price was: ₹6,500.00.Current price is: ₹4,875.00.
(0 Reviews)

IPR: Drafting,Interpretation of Patent Specifications and Claims

Original price was: ₹2,995.00.Current price is: ₹2,246.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart