100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Lingbhav Ka Manavvaigyanik Anveshan : Pratichchhedi Kshetra (लिंगभाव का मानववैज्ञानिक अन्वेषण : प्रतिच्छेदी क्षेत्र )

Original price was: ₹595.00.Current price is: ₹386.00.

Clear
Compare

“मानववैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत स्त्री-विमर्श –
नातेदारी, संस्कृति तथा लिंगभाव के विभिन्न पहलुओं के इस अन्वेषण में क्षेत्रीय शोधकार्य, वैयक्तिक वृत्तान्त, प्रचुर मानवजातिचित्रणात्मक साहित्य तथा सैद्धान्तिक निरूपण का उपयोग किया गया है। लीला दुबे ने अपनी सामग्री विभिन्न स्रोतों से ली है, जिसमें देशज चिन्तन, प्रचलित प्रतीक तथा भाषायी अभिव्यक्तियाँ, कर्मकाण्ड एवं आचार-व्यवहार और लोगों के विश्वास व धारणाएँ समाविष्ट हैं।
नातेदारी की अपनी अनोखी व्याख्या में अध्येता भौतिक तथा विचारधारात्मक दोनों पक्षों का समावेश करती हैं। इन दो आयामों के अन्तर्गुम्फन से स्पष्ट संकेत मिलता है कि सम्पत्ति, संसाधनों, स्थान तथा बच्चों पर अधिकार और विवाह का स्वरूप एवं अर्थ-ये सब, जो स्त्री-पुरुष सम्बन्धों को निश्चय ही प्रतिबिम्बित करते हैं-नातेदारी में निहित हैं। नातेदारी की यह अवधारणा भारतीय समाज में व्याप्त पितृवंशीय, पुरुषकेन्द्रित ढाँचे के अन्तर्गत स्त्रियों की नियति को स्पष्ट करने के अतिरिक्त, एक सुदूर द्वीप में बसे मातृवंशीय मुस्लिम समाज के विश्लेषण में तथा दक्षिण और दक्षिणपूर्व एशिया की विभिन्न नातेदारी व्यवस्थाओं में मौजूद स्त्री-पुरुष सम्बन्धों की आपेक्षिक गुणवत्ता के परीक्षण में कारगर योगदान करती है।
लीला दुबे का यह अध्ययन जाति, नातेदारी, सामाजिक संरचना, संस्कृति तथा स्त्री-पुरुष सम्बन्ध को समझने के नये तरीके प्रस्तुत करता है।
सुप्रतिष्ठित मानववैज्ञानिक लीला दुबे ने कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन तथा अनेक राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय स्थानों पर कार्य किया है। उनका क्षेत्रीय शोधकार्य विशेषतः उत्तर व मध्यवर्ती भारत में तथा लक्षद्वीप के एक द्वीप में हुआ।

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Leela Dube, Translated by Vandana Mishra (लीला दुबे, अनुवाद : वंदना मिश्र )

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

272

Year/Edtion

2024

Subject

Feminism

Contents

N/A

About Athor

"लीला दुबे ने अनेक विश्वविद्यालयों में मानवविज्ञान तथा समाजशास्त्र का अध्यापन किया है, और मध्यवर्ती एवं उत्तर भारत में तथा केंद्रशासित क्षेत्र लक्षद्वीप के एक द्वीप पर क्षेत्रकार्य किया है। वस्तुतः लिंगभाव तथा नातेदारी के क्षेत्र में उनके विस्तृत व अंतर्दृष्टिपूर्ण अन्वेषण से स्त्रीवादी मानवविज्ञान बहुत लाभान्वित हुआ है।
लीला दुबे नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी की सीनियर फेलो, इंडियन कौंसिल आफ सोशल सायंस रिसर्च की नेशनल फेलो, इंटरनेशनल यूनियन आफ ऐन्थ्रोपोलाजिकल एंड ऐथ्नोलाजिकल सायंसेस के कमीशन आन वीमेन की अध्यक्ष (1976-93) तथा सेंटर फार वीमेन्स डेवलपमेंट स्टडीज की जे. पी. नाईक अतिविशिष्ट फेली रही हैं। पत्रिकाओं तथा संपादित पुस्तकों में अनेक आलेखों के अतिरिक्त उनके प्रकाशनों में निम्नलिखित पुस्तकें शामिल हैं : मैट्रिलिनि एंड इस्लाम : रिलिजन एंड सोसाइटी इन लैकदीव्ज (ए.आर.कुट्टी के साथ), सोशिआलाजी आफ किनशिप : ऐन एनालिटिकल सर्वे आफ लिटरेचर, विजिबिलिटी एंड पावर एसेज आन वीमेन इन सोसाइटी एंड डेवलपमेंट (सहसंपादित), स्ट्रक्चर्स एंड स्ट्रैटेजीज वीमेन, वर्क एंड फैमिली (सहसंपादित), और वीमेन एंड किनशिप : कंपेरेटिव पर्पेक्टिव्ज आन जेंडर इन साउथ एंड साउथ-ईस्ट एशिया।
कमला गणेश बाम्बे युनिवर्सिटी के सोशियालाजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं। वे जाति, नातेदारी तथा लिंगभाव में अंतर्हित विषयों और मुद्दों पर अनुसंधान तथा लेखन करती हैं। उनके प्रकाशनों में शामिल हैं: बाउंडरी वाल्स : कास्ट एंड वीमेन इन ए तमिल कम्युनिटी और निगोसिएशन एंड सोशल स्पेस (सहसंपादित)।

अनुवादक के बारे में
अनुवादक वंदना मिश्र पेशे से पत्रकार होने के साथ-साथ मौलिक लेखन तथा समाजशास्त्र की कुछ स्तरीय पुस्तकों के अनुवाद के लिए भी जानी जाती हैं।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Crop Physiology: A Terminology Book

Original price was: ₹495.00.Current price is: ₹371.00.
(0 Reviews)

Diseases and Pests of Fibre Crops: Identification, Treatment and Management

Original price was: ₹4,995.00.Current price is: ₹3,746.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart