100% Money back

Search

Need help? 9990860860 Nanhi Shop
Need help? 9990860860 Nanhi Shop

10 in stock

Dhokha (धोखा )

75.00

Clear
Compare

“धोखा –
सूरजपाल चौहान दलित साहित्य लेखन के अब उस मुक़ाम तक आ पहुँचे हैं जहाँ किसी अन्य द्वारा परिचय करवाने की दरकार उन्हें नहीं है। सामान्यतः उनकी ख्याति का दारोमदार बोल्ड दलित आत्मकथा लेखन पर निर्भर माना जाता रहा है, लेकिन यह उनके लेखन का एक खास पहलू है। दरअसल एक समर्थ दलित लेखक की छवि बनाने में सिर्फ़ उनकी आत्मकथाएँ ही नहीं, बल्कि उनके साथ उनकी कविता और कहानी साहित्य भी शामिल है। आत्मकथा हो या कहानी या कविता, उनका एक ख़ास मिज़ाज और अन्दाज है और वह है अपनी बात की बेलाग अभिव्यक्ति जिस प्रकार आज के दलित लेखन का सामान्यबोध अपनी (निजी) और काफ़ी हद तक अपने समाज की नागवार बातों को प्रतिबन्धित करने और सवर्ण समाज के मुद्दों पर बड़बोलेपन का शिकार हो जाता है, सूरजपाल चौहान का रचनाकर्म सामान्यतः इस प्रकार के दोमुँहेपन का हामीदार नहीं है। वे जिस अधिकार के साथ सवर्ण समाज का नंगापन उघाड़ते हैं, उसी प्रकार दलित समाज की हकीकतों और कमज़ोरियों का भी साक्षात्कार हमें करवाते हैं। इसलिए आगे के पड़ाव पर इससे कुछ और बेहतर करने की उम्मीद है। -प्रो. दयाशंकर

Author

Weight 0.5 kg
Dimensions 22.59 × 14.34 × 1.82 cm
Author

Surajpal Chauhan (सूरजपाल चौहान )

Language

Hindi

Publisher

Vani Prakashan

Pages

84

Year/Edtion

2011

Subject

Collection of Short Stories

Contents

N/A

About Athor

"सूरजपाल चौहान –
जन्म : 20 अप्रैल, 1955, फुसावली, जनपद – अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
देश की विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, गीत, कहानियाँ, बालगीत, लेख, टिप्पणियाँ और कथा-संस्मरण प्रकाशित।
प्रकाशित कृतियाँ : 'प्रयास', 'क्यों विश्वास करूँ' और 'कब होगी वह भोर' (कविता संग्रह); 'बच्चे सच्चे क़िस्से' और 'मधुर बालगीत' (बाल कविताएँ); 'तिरस्कृत' और 'संतप्त' (आत्मकथा); 'वीर योद्धा मातादीन' (जीवनी); 'हेरी कब आएगा' और 'नया ब्राह्मण' (कहानी संग्रह); हिन्दी के दलित कहानीकारों की प्रकाशित पहली कहानी (सम्पादन); अंग्रेज़ी, जर्मन एवं भारतीय भाषाओं में रचनाएँ अनूदित एवं प्रकाशित; आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं राष्ट्रीय मंचों से काव्य-पाठ।
सम्मान : रमाकान्त स्मृति कहानी पुरस्कार से सम्मानित, हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा 'कृति सम्मान'। देश की महामहिम राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल द्वारा ‘सुब्रह्मण्यम् भारती पुरस्कार' से सम्मानित।
सम्प्रति : भारत सरकार के उद्यम (एसटीसी ऑफ़ इंडिया लि., नयी दिल्ली) में मुख्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत।
"

Reviews

There are no reviews yet.

Write a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bestsellers

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Do Bahan, (Part-50)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ravindra Nath Tagore Rachnawali - Tash Ka Desh (Part-6)

Original price was: ₹60.00.Current price is: ₹48.00.
(0 Reviews)

Ve Din by Nirmal Verma

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹200.00.
(0 Reviews)

Maru Kesari (मरु-केसरी)

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹130.00.
(0 Reviews)

Crop Physiology: A Terminology Book

Original price was: ₹495.00.Current price is: ₹371.00.
(0 Reviews)

Diseases and Pests of Fibre Crops: Identification, Treatment and Management

Original price was: ₹4,995.00.Current price is: ₹3,746.00.
(0 Reviews)

Back to Top
Product has been added to your cart